नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- दिल्ली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पार्टी देने से मना करने पर एक यवक ने अपने दोस्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। विजय विहार इलाके में एक शख्स ने पार्टी नहीं देने पर गुरुवार को अपने दोस्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजय विहार पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय राकेश पत्नी सोनी और चार बच्चों के साथ विजय विहार इलाके में रहता है। राकेश टेम्पो चलाता है। पीड़ित ने करीब एक माह पहले विजय विहार फेज-2 में फ्लैट खरीदा था। वह कु...