दोस्त नहीं, दादा-चाचा ने किया कत्ल, गाजियाबाद में अश्विनी मर्डर मिस्ट्री सॉल्व; जानिए क्या वजह
गाजियाबाद, सितम्बर 15 -- गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के नूरनगर में 12 सितंबर की रात हुई एक युवक 35 वर्षीय अश्वनी उर्फ आशु की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक की हत्या किसी दोस्त ने नहीं, बल्कि उसके दादा और चाचा ने मिलकर की थी। दोनों ने उसकी नशे की लत और उसकी हरकतों तंग आकर पहले गला घोंटकर उसकी हत्या का प्रयास किया, लेकिन विरोध करने पर धारदार दांव और डंडे से सिर पर वार कर मार डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दांव और डंडा बरामद कर लिया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि 13 सितंबर को नूरनगर निवासी मुकेश कुमार ने अपने बेटे अश्वनी उर्फ आशु की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आशु अविवाहित था और नशे का आदी था। वह घर से कुछ दूरी पर रहने वाले अपने दादा भीम सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.