नई दिल्ली, मई 25 -- तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह से बदला हुआ है। दशकों पुराने दोस्त (द्रमुक और कांग्रेस) अब एक-दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं। रविवार को कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने उदयनिधि स्टालिन द्वारा पार्टी पर किए गए हमले का तीखा जवाब दिया है। स्टालिन के कांग्रेस पर कभी न भरोसा करने वाले बयान पर टैगोर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से डीएमके के कठिन समय में भी उसके साथ खड़ी रही है ऐसे में उदयनिधि का ऐसे बयान देना बिलकुल गलत है। एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस सांसद उदयनिधि स्टालिन को तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही धर्मनिरपेक्ष गठबंधन के साथ रही है। लेकिन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद डीएमके, भाजपा और एआईएडीएमके साथ जुड़ने का प्रयास कर रही थी, यह हमारे सिद्धांतों के खिलाफ है। भाजपा के ...