औरैया, मई 21 -- दिबियापुर, संवाददाता। दिबियापुर थाना पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी ने अपने दोस्त को फंसाने के लिए उसके मोबाइल फोन से कॉल कर व्यापारी को धमकी दी थी। गुरुवार को पुलिस ने नहर बाजार क्षेत्र से सनी दोहरे निवासी गपकापुर और उसके दोस्त आदर्श राजपूत पुत्र शिवशंकर निवासी राजपुरवा रमई नगर, बिधनू कानपुर नगर को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार पूछताछ में सनी दोहरे ने बताया कि उसकी अमित कुमार यादव उर्फ गोगा से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी कारण उसने आदर्श राजपूत के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सर्राफा व्यापारी राजेश कुमार सोनी उर्फ राजा भइया को कॉल की और पांच लाख रुपये की र...