आगरा, अक्टूबर 2 -- माल रोड पर बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। घायल जूता कारीगर शोएब (25) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन हॉस्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ थाना रकाबगंज में तहरीर दी है। मृतक शोएब (25) के चाचा फिरोज ने बताया वह जूता का काम करता था। पिछले वर्ष नवंबर में उसकी शादी हुई थी। एक महीने का बच्चा है। बुधवार रात करीब 12:15 बजे वह अपने दोस्त फिरोज को ईदगाह बस स्टैंड छोड़ने गया था। लौटते समय माल रोड पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह मोटरसाइकिल से गिर गया। लहूलुहान हो गया। वहां से गुजर रहे कार सवार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.