नोएडा, मई 19 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। चोटपुर कॉलोनी में महज 1500 रुपये के विवाद में रविवार शाम दोस्त को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने सोमवार देर रात दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। दोनों गोली लगने से घायल हो गए। अंधेरे का फायदा उठाकर भागे दो बाल अपचारियों को कांबिंग के दौरान अभिरक्षा में ले लिया गया। सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले 20 वर्षीय दीपक का अपने चार दोस्तों से रुपये के लेनदेन को 17 मई की शाम विवाद हो गया था। अमन और संदीप कुमार सिंह ने अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर दीपक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसको उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां सोमवार शाम उपचार के दौरान उस...