पीटीआई, फरवरी 22 -- झारखंड के गुमला से नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। घटना जिले के रायडीह इलाके में हुई है। पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने दोस्त के साथ घर लौट रही थी, तभी 8-10 अनजान लोगों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। रायडीह पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज संदीप कुमार यादव ने कहा, "हमने लड़की के बयान के आधार पर शनिवार को FIR दर्ज की। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ पैदल घर लौट रही थी, तभी अचानक आदमियों के इस ग्रुप ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने उसके दोस्त को पीटा, लड़की को ज़बरदस्ती एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ रेप किया।" यह भी पढ़ें- पीएम नेहरु दुनिया को नागिन डांस दिखाते थे...; निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर हमला यह भी पढ़ें- 8 साल में...