मैनपुरी, मई 21 -- थाना क्षेत्र के ग्राम बरा में 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक घटना से 8 घंटे पहले अपने दोस्त के साथ गया था। नशे की हालत में दोस्त इसे घर वापस छोड़ गया। रात में किसी समय उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि पुलिस ने की है। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बरा निवासी 40 वर्षीय दीपक पुत्र आत्माराम बुधवार की रात 10:30 बजे घर से 50 मीटर दूर नशे की हालत में पड़ा मिला। आरोप है कि पड़ोसी ग्राम लालपुर निवासी भारत सिंह पुत्र रघुराज सिंह यादव बुधवार की सुबह उसे अपनी बाइक से ले गया था। रात को उसे घर के बाहर पड़ा देखा गया तो परिवार के लोगों ने पानी डाला और उसे घर के अंदर ले गए। रात में किसी समय उसकी मौत हो ...