फिरोजाबाद, मई 23 -- फिरोजाबाद, नगला खंगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घर से दोस्त के साथ गए मजदूर का शव शनिवार सुबह सड़क किनारे मक्का के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। गांव कोटरा ठार निवासी 28 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र राजवीर सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह शुक्रवार सुबह नगला दानी निवासी अपने दोस्त करू पुत्र सोनेलाल के साथ घर से गया था। देर रात तक विपिन घर वापस नहीं पहुंचा तो बड़े भाई रवि कुमार सहित अन्य परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। जब उसके दोस्त से पूछा तो उसने बताया कि गांव के बाहर छोड़ दिया था। शनिवार सुबह आठ बजे उसका शव कालीचरन के मक्का के खेत में पड़ा मिला। जानका...