नई दिल्ली, मार्च 10 -- अनुपम खेर, सतीश कौशिक के बेस्ट फ्रेंड रहे हैं। सतीश के जाने के बाद अनुपम ने एक अच्छे दोस्त की जिम्मेदारी निभाई है और सतीश कौशिक की बेटी को पूरा सपोर्ट करते हैं। अब अनुपम हाल ही में सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के स्कूल इवेंट में गए वो भी बतौर पैरेंट बनकर। अनुपम ने खुद इसकी जानकारी दी है।क्या बोले वंशिका को लेकर अनुपम अनुपम ने लिखा, टोटल जॉय, वंशिका का स्कूल फंक्शन अटेंड किया बतौर पैरेंट और उसे परफॉर्म करता देख स्कूल में काफी मजा आया। सालों पहले सतीश और मैं दिल्ली में स्ट्रीट प्ले करते थे। वंशिका काफी टैलेंटेड, हार्डवर्किंग और अच्छी एक्ट्रेस हैं। मैं स्कूल को बधाई देता हूं ऐसा इवेंट करने के लिए। वंशिका के फ्यूचर के सभी इवेंट्स अटेंड करने के लिए एक्साइटेड हूं। जय हो। यह भी पढ़ें- करोड़ों के नुकसान से बचे अनुपम खेर, खोया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.