पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पूरनपुर। दोस्त के घर किताबें लेने जा रहे दो बालकों की ई रिक्शा चालक सहित चार लोगों ने गाली गलौज करते हुए पिटाई लगा दी। शिकायत करने पर घर में घुसकर धमकाया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के मोहल्ला खानकाह के रहने वाले साबास पुत्र जिलानी अब्दुला पुत्र दानिश खां निवासी मोहल्ला गनेशगंज के साथ अपने दोस्त के घर किताबें लेने साहूकारा लाइनपार जा रहे थे। शेरपुर रेलवे क्रांसिग के पास ई रिक्शा चालक मन्नी सरताज, अरसाद पुत्र मेंहदी हसन और फारुख ने दोनों के साथ गाली गलौज की। मना करने पर चारों ने दोनों बालकों के साथ मारपीट की। साबास ने घर पहुंचकर घटना के बारे में परिजनों को बताया। इस पर परिजन आरोपियों के घर शिकायत करने गए। आरोप है चारों आरोपियों ने साबास के घर में घुसकर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। साबास के मामा न...