फरीदाबाद, मार्च 13 -- फरीदाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद में दोस्त की हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान महावीर कॉलोनी निवासी अरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पहले अवैध हथियार के मामले में पकड़ा था और बाद में पुराने हत्या प्रयास के केस में प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया। पुलिस के मुताबिक शाहपुर कलां निवासी शेखर ने शिकायत दी थी कि 20 सितंबर 2024 की रात वह काम से घर लौट रहा था। रास्ते में उसका दोस्त अरुण अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर मिला और उसे घर छोड़ने के बहाने साथ ले गया।कुछ दूरी पर सेक्टर-62 के सुनसान इलाके में पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल से उतरने को कहा। इसी दौरान ...