गाज़ियाबाद, फरवरी 1 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर दोस्त की संपत्ति को फर्जीवाड़ा कर निजी बैंक में गिरवी रखकर 12 करोड़ रुपये लोन लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले को लेकर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। दिल्ली के शकरपुर निवासी संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि उनकी देहरादून के मसूरी स्थित किशनपुर निवासी राजीव त्यागी से उनके व्यापारिक संबंध और अच्छी दोस्ती है। 28 मई 2012 में उन्होंने शक्ति खंड स्थित एक भूखंड खरीदा था। इस पर आवासीय इमारत बनाकर उसे किराये पर दे दिया। संपत्ति के मूल दस्तावेज उन्हीं के पास थे। कुछ साल पहले राजीव त्यागी ने उन्हें कागजात बैंक में अपने लॉकर में सुरक्षित रखने को कहा। भरोसे में आकर उन्होंने शक्ति खंड स्थित संपत्ति के दस्तावेज आरोपी के बैंक लॉकर में रखवा दिए। आरोपी ने द...