लखनऊ, मई 9 -- दोस्त की शादी में शामिल होकर बस्ती से लौट रहे दो युवकों की स्कूटी अयोध्या रोड के सफेदाबाद में हादसे का शिकार हो गई। इसमें अभिषेक (24) की मौत हो गई, जबकि साथी मोहित गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। अभिषेक अपने दोस्त मोहित के साथ स्कूटी से शुक्रवार सुबह बस्ती विवाह समारोह से लौट रहे थे। सुबह करीब 11 बजे अयोध्या रोड के सफेदाबाद इलाके में उनकी स्कूटी को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से दोनों को पहले हिंद मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया, जिसके बाद परिवारीजनों ने अभिषेक को ऐरा अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। परिवारीजनों के मुताबिक अभिषेक निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिवार में पिता अशर्फी ला...