नई दिल्ली, जनवरी 27 -- दिल्ली पुलिस ने रेप के मामले में 10 साल की सजा काट रहे फरार एक अपराधी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। बिंदापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। शख्स ने साल 2016 में अपने घर में काम करने वाली नौकरानी की बेटी को हवस का शिकार बनाया था। यही नहीं इस शख्स की हवस ऐसी थी कि साल 2022 में पत्नी की एक नाबालिग रिश्तेदार संग भी दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि फरार रेपिस्ट का नाम करण डोल्टानी (33) है, जो पश्चिमी दिल्ली के मटियाला एक्सटेंशन का निवासी है। दरअसल दिल्ली पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर जाल बिछाया और एक पुलिस टीम का गठन किया था। इसके बाद गुरुग्राम में सोहना एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के धामडोज टोल रोड से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ बिंदापुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.