हमीरपुर, जून 28 -- मुस्करा, संवाददाता। कस्बे में शनिवार रात हुई दर्दनाक घटना ने एक खुशहाल परिवार की पल भर में खुशियां छीन ली। शादी समारोह में साउंड सिस्टम लगाने गए 22 वर्षीय राहुल उर्फ पंकज की करेंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद जहां शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं, वहीं मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। करीबी दोस्त की मौत से दूल्हा भी सदमे में है। वैवाहिक कार्यक्रम सादगी से हुआ। एक कार में पांच लोग दुल्हन की विदा कराने सुमेरपुर रवाना हुए।

घटना का विवरण कस्बा निवासी राहुल उर्फ पंकज अपने मित्र अनिल की शादी में साउंड लगाने के लिए शनिवार को उसके घर गया था। साउंड का तार फैलाने के दौरान वह एचटी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूल्हे अनिल ने नम आंखों से कहा, मुझे नहीं पता था कि मेरी शादी के कार्यक्रम में ...