नई दिल्ली, मई 3 -- Judge Aman Sharma suicide case update: दिल्ली के पॉश कॉलोनी में आत्महत्या करने वाले जज अमन शर्मा की शादी का प्लान पहले कुछ और था। ये बात अमन के पिता प्रेम कुमार शर्मा के हवाले से सामने आई है। पिता के मुताबिक, अमन की शादी उनके दोस्त की बेटी के साथ होने वाली थी, लेकिन फिर... जानिए ऐसा क्या हुआ कि पिता को बाद में अपना प्लान बदलना पड़ा.दोस्त की बेटी से शादी का था प्लान, लेकिन फिर. इंडिया टुडे की रिपोर्ट में पिता प्रेम कुमार शर्मा के हवाले से बताया गया है कि शुरू में अमन की शादी एक दोस्त की बेटी से कराने का प्लान था। लेकिन, फिर अमन ने अपनी बैचमेट से शादी करने का फैसला लिया। पिता ने बताया, हम सबने अमन के फैसले का सम्मान किया और राजी-खुशी के साथ उनकी शादी कराई। अमन की शादी परिवार ने हिंदू रीति-रिवाजों से खूब धूम-धाम के साथ करा...