नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- नई दिल्ली के सोनिया विहार में 13 अक्टूबर को हुए 34 वर्षीय मनीष यादव हत्या में पुलिस ने दो नाबालिग शूटरों समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोनिया विहार, एएटीएस और स्पेशल स्टाफ की टीम ने कार्रवाई की है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह हत्या किसी रंजिश में नहीं, बल्कि मृतक के ही एक पुराने परिचित ने उसकी पत्नी से शादी करने की चाहत में सुपारी देकर कराई थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के बाद पुलिस को फोन कर गुमराह करने वाला ''चश्मदीद'' और घायल को संभालने वाला शख्स ही इस खौफनाक साजिश के मुख्य किरदार निकले।दोस्त की पत्नी से शादी करने के लिए दी 2 लाख की सुपारी पुलिस टीम ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मुख्य आरोपी उमेश मौर्य उर्फ मयंक, मृतक मनीष यादव और उसकी पत्नी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। उमेश का अपनी ...