शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- पुवायां। दोस्त की बहन की शादी से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिधौली के गांव लौकिखेड़ा के प्रमोद का पुत्र दिव्यांशु अपने दोस्त मुकेश की बहन की शादी में आया था जिसके बाद बुधवार की रात 12 बजे खुटार से पुवायां की ओर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में सुखबीर एग्रो एनर्जी राइस मिल के पास खड़े ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई जिसमें दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस दिव्यांशु को सीएचसी ली गई जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.