दिल्ली, अप्रैल 24 -- दिल्ली के कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या और दुष्कर्म के आरोपी राहुल मीणा ने दिल्ली आने से पहले अलवर में अपने दोस्त की पत्नी से भी रेप किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अलवर पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है और पूछताछ पूरी होने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की तैयारी है। वहां उसके खिलाफ दुष्कर्म और चोरी की धाराओं में मामला दर्ज है।रेप के बाद पहुंचा था दिल्ली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल को राहुल अपने दोस्त के साथ शादी में गया था। रात में उसने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया और दोस्त की बाइक लेकर उसके घर लौट आया। वहां उसने दोस्त की पत्नी से रेप किया और फरार हो गया। इसके बाद वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पहुंचा, जहां एक एंबुलेंस को रुकवाकर उसमें बैठकर दिल्ली आ गया। दिल्ल...