गोरखपुर, मार्च 3 -- जंगल कौड़िया। पीपीगंज क्षेत्र में सोमवार की शाम दोस्तों से विवाद के बाद एक युवक रोहिणी नदी में कूद गया और लापता हो गया। बताया गया कि आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हुई। उससे बचने के लिए युवक नदी में कूद गया। दो साथी फरार हो गए, जबकि एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एनडीआरएफ टीम तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...