सहारनपुर, फरवरी 26 -- गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में जली हुई कार में शव के मामले में पुलिस की टीमें अलग अलग दिशा में काम कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कार में मिला शव बिहारीगढ़ निवासी अर्जुन का माना जा रहा है, लेकिन शव पूरी तरह जल जाने की स्थिति में अंतिम पुष्टि व परिजनों की संतुष्टि के लिये डीएनए का भी सहारा लेने की तैयारी चल रही है। पुलिस ने अर्जुन के मोबाइल की सीडीआर खंगालते हुए आधा दर्जन संदिग्धों से पूछताछ भी की है। पोस्टमार्टम के बाद गुरूवार को पुलिस ने अर्जुन के परिजनों को थाने बुलाकर जांच में शामिल किया है, ताकि सभी सवालों के जवाब पारदर्शी तरीके से मिल सकें। अधिकारियों का कहना है कि कॉल ट्रेसिंग के जरिये यह पता लगाया जा रहा है कि हत्या के समय अर्जुन कहां था और उसके साथ कौन लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कुछ दोस्तों को खास न...