मुरादाबाद, मई 20 -- ध्यानार्थ, संभल फोटो :: बिलारी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुस्तमनगर सहसपुर में दोस्तों के साथ सूरत में काम करने के लिए गए युवक की संदिग्ध हालात में केदारनाथ के सोनप्रयाग में मौत हो गई। युवक खाई में पड़ा मिला था। सोनप्रयाग पुलिस की सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक की मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है。

मृतक का परिचय रुस्तमनगर सहसपुर निवासी मोची का काम करने वाले नन्हे का 18 वर्षीय बेटे मोनू जाटव को बीती 11 मई को बिलारी के हर्षनगर निवासी दोस्त अभय तथा जिला संभल के थाना बहजोई के गांव रामपुरा निवासी हर्षित और प्रिंस घर आकर बुलाकर ले गए और सूरत काम करने की बात कही। परिवार के लोगों ने सोचा कि वह सूरत काम करने गया है। अचानक सोनप्रयाग पुलिस का फोन आने के बाद परिवार के लोगों में हड...