प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। भाई और दोस्तों के संग सई नदी में नहाने गए निजी डॉक्टर के बेटे की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद 500 मीटर दूर से उसका शव बरामद हुआ। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव निवासी आजाद अली प्रेमनगर जामताली में प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं। उनकी दो बेटियों और दो बेटे में छोटा 17 वर्षीय सादान मंगलवार दोपहर अपने बड़े भाई सोहेल, दो दोस्तों के साथ करीब ही स्थित चौपई गांव के पास नटका वीरबाबा घाट के पास सई नदी में नहाने गया। नहाने के दौरान सादान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख भाई शोर मचाने लगा तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए। दर्जन भर ग्रामीण में उतरकर उसकी तलाश करने लगे। करीब एक घंटे बाद 500 मीटर से उसे बाहर निकाला। उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सादान रा...