दोस्तों संग सई नदी में नहाते समय डूबने से बीएड के छात्र की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। चार दोस्तों के साथ देहात कोतवाली क्षेत्र के देवघाट के पास सई नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से बीएड के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शनिवार शाम की है।देहात कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गौरी निवासी सुधाकर शुक्ला ऑटो चालक हैं। उनका इकलौता बेटा 22 वर्षीय अनुपम बीएड करने के साथ ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। वह शनिवार शाम दिशांत मिश्र सहित चार दोस्तों के साथ मोहनगंज के देवघाट बालुकेश्वर नाथ धाम के पास सई नदी में नहाने चला गया। सभी दोस्त नदी में नहा रहे थे तभी अनुपम पुल के पिलर पास गहरे पानी में गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर करीब ही रहने वाला राहुल गौड़ पहुंचा और उसे पानी से बाहर निकाला। मोहनगंज चौकी इंचार्ज रोहित सिंह के साथ मौके पर पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.