दोस्तों संग पीलाखार नदी में नहाने गया छात्र डूबा, मौत
रामपुर, जून 11 -- दोस्तो के साथ पीलाखार नदी में बुधवार शाम नहाने गए कक्षा 9 के छात्र की डूबने से मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गुजरैला गांव निवासी नन्हे उर्फ दिले राम मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। गांव निवासी व रोजगार सेवक हेमराज ने बताया कि नन्हें उर्फ दिले राम का पुत्र सुमित (15) गांव के ही स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। सुमित अपने दोस्तों के साथ पीलाखार नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। यह भी पढ़ें- नयासराय तालाब में डूबे छात्र का शव बरामद सुमित को डूबते देख उसके साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे बचाने में कामयाब नही सके। देखते ही देखते सुमित गहरे पानी में डूब गया। जिसके बाद उसके दोस्तों ने मामले की सूचना परिजनों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.