दोस्तों संग पिकनिक मनाने आया सैलानी लखनिया दरी में डूबा, लापता
मिर्जापुर, जून 28 -- अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी से दोस्तों संग पिकनिक मनाने आया सैलानी अहरौरा के लखनिया दरी में रविवार की दोपहर नहाते समय डूब गया। साथियों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन चार घंटे बाद भी एसडीआरएफ और गोताखोर नहीं पहुंचे। देर शाम पहुंचे गोताखोर और एसडीआरएफ टीम ने आधे घंटे तक तलाश की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। अंधेरे होने से तलाश कार्य भी बंद करा दिया गया।
घटना का विवरण वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के अलईपुरा निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद नसीर पुत्र मतियूर रहमान सुबह घर से निकला। वह अपने दोस्त 17 वर्षीय मोहम्मद फैसल, 18 वर्षीय मोहम्मद शकीब, राजापुरा निवासी 19 वर्षीय अलकमा और 17 वर्षीय वैश्य के साथ दो बाइक पर सवार होकर सभी अहरौरा लखनिया दरी पिकनिक मनाने पहुंचे। यहां दरी में सभी स्नान करने लगे। नहाते समय अचानक दरी के ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.