आरा, मई 25 -- -नगर थाना क्षेत्र के बलबतरा स्थित मॉल के पीछे बागीचे से सोमवार की सुबह मिला शव -परिजन की ओर से दोस्तों पर ही हत्या करने का लगाया जा रहा आरोप -मौत का कारण स्पष्ट नहीं, शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद छानबीन में जुटी पुलिस -दस रोज पहले एक केस में बेल कराने गांव आया था युवक, दो दिन बाद जाना था बाहर आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के गजराजगंज क्षेत्र से अपने दोस्तों संग घूमने निकले युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। उसका शव दूसरे दिन सोमवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के बलबतरा मोहल्ला स्थित मॉल के पीछे बागीचा से बरामद हुआ। उसकी नाक में खून लगा पाया गया है। परिजनों की ओर से दोस्तों पर ही उसकी हत्या करने आरोप लगाया जा रहा है। मृत युवक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली गांव निवासी सिकेन्द्र पासवान उर्फ का 28 वर्षीय पुत्र लक्की पास...