गोड्डा, सितम्बर 6 -- महगामा, प्रतिनिधि। हनवारा थाना सीमा से सटे बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के गोरगामा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक सोनी कुमार की जिंदगी गेरुआ नदी की तेज धार ने असमय छीन ली। शनिवार सुबह दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया सोनी करीब 20 घंटे तक लापता रहा। रविवार अहले सुबह नरोत्तमपुर गेरुआ नदी पुल के समीप उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया और परिवार की खुशियां पलभर में चीख-पुकार में बदल गईं। यह भी पढ़ें- Godda News: गेरुआ नदी में स्नान के दौरान 18 वर्षीय युवक डूबा, तलाश जारी।दुर्घटना का विवरण बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे सोनी कुमार अपने दो दोस्तों रूपेश कुमार और विक्रम कुमार के साथ विश्वासखनी के समीप गेरुआ नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पान...