मिर्जापुर, मई 20 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में मंगलवार सुबह साथियों संग स्नान करने गया किशोर गंगा में डूब गया, जबकि उसके दो दोस्तों को बचा लिया गया है। दोस्तों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को लगाकर तलाश कराया, लेकिन देर शाम तक लापता किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया। क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी संजय तिवारी का 16 वर्षीय पुत्र यश संजय तिवारी अपने चार साथी 20 वर्षीय आकाश तिवारी, 17 वर्षीय दिवाकर सिंह, 15 वर्षीय अर्जुन शुक्ला और 14 वर्षीय आर्यवीर के साथ सुबह लगभग ग्यारह बजे घर से निकला। सभी गांव के ही गंगा घाट पर स्नान करने चले गए। घाट पर नहाते समय अचानक यश गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। साथी संजीत तिवारी और आकाश तिवारी ने यश को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। तीनों ...