बांदा, मई 20 -- नरैनी। केन नदी में दोस्तों के साथ लहूरेटा गांव के पास बुधवार दोपहर नहाने गए युवक की खनन के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। करीब एक माह पहले भी इसी तरह की घटना में एक किशोर की जान जा चुकी है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के भवई गांव निवासी 19 वर्षीय सद्दाम पुत्र कल्लू चचेरे भाइयों आदिल, सद्दाम, धन्नू, रमजान और शेरा के साथ ई-रिक्शा से लहूरेटा के पास निकली केन नदी के बास बांध घाट में नहाने गया था। नहाते समय वह खनन से बने गहरे गड्ढे में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया। यह भी पढ़ें- रामघाट पर नहाने के दौरान डूबकर युवक की मौत, तीन दोस्त बाल-बाल बचे ग्रामीणों की मदद से एक घंटे के बाद उसे गड्ढे से निकालकर सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहु...