गाज़ियाबाद, जनवरी 13 -- -सोमवार को दोस्त घर से ले गए थे, मृत अवस्था में रात को घर छोड़ गए थे ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक को उसके दोस्त सोमवार शाम रात घर पर मृत अवस्था में छोड़ गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा शिकायत दी और घर के बाहर शव रखकर रोष जताया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विक्रम एंक्लेव निवासी 22 वर्षीय सचिन भाटी पान-बीड़ी की दुकान चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक वर्षीय बच्चा, दो भाई और माता-पिता हैं। भाई क्रिश ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे सचिन को उसके दोस्त जवाहर पार्क निवासी नितीश शर्मा, सीमापुरी निवासी हैदर, छाबड़ा कॉलोनी निवासी लाडी और विक्रम एंक्लेव निवासी बंटी घर से अपने साथ ले गए थे। दो घंटे...