कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर दक्षिण। यशोदानगर निवासी सूरज सिंह चौहान ने पांच दोस्तों पर नशीला पदार्थ पिलाकर 40 हज़ार रुपये लूटने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। सूरज सिंह के मुताबिक, दस अप्रैल को उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को स्वदेश श्रीवास्तव बताते हुए घर में स्टील ग्रिल लगवाने की बात कही। अगले दिन 11 अप्रैल को उसे ऑफिस चौराहा बुलाया, जहां आरोपी उससे मिला और अगले दिन आने को कहा। सूरज के अनुसार, जब वह दोबारा ऑफिस चौराहा पहुंचा तो स्वदेश उसे आवास विकास हंसपुरम स्थित एक मकान में ले गया। वहां पहले से चार लोग मौजूद थे जो एक-दूसरे को आशीष अवस्थी, आदर्श मिश्रा, विन्ना सेठ और बजमी नाम से बुला रहे थे। आरोप है कि उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया, जेब में रखे 40 हजार रुपय...