कानपुर, मार्च 5 -- रेलबाजार में पुराने विवाद के चलते आरोपितों ने दो दोस्तों को मारापीटा और पत्थर से वारकर लहुलुहान कर दिया। पीड़ित ने रेलबाजार थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी के गंगानगर पीएसी मोड़ निवासी आकाश पाल ने बताया कि वह कानपुर सेंट्रल पर टैक्सी चलाते हैं। उनके मित्र अभिषेक तिवारी भी टैक्सी स्टैंड पर काम करते हैं। आकाश के अनुसार बीती दो मार्च की देर रात रेलबाजार निवासी यश शुक्ला और उसके साथी राजा सिंह ने उन्हें बुलाया और लोहे के पंच व पत्थर से वारकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.