हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 20 -- यूपी के कुशीनगर में सेवरही थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में एक युवक ने दोस्त की प्रताड़ना से तंग आकर रविवार की रात जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर सोमवार को पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने पड़ोस के एक युवक पर धोखाधड़ी करने और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। वहीं, युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस के हाथ लगा है। पूरे मामले की पुलिस तहकीकात में जुटी है। दुबौली निवासी चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव के बेटे विवेक श्रीवास्तव ने रविवार की रात करीब एक बजे जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.