उन्नाव, मई 20 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र की शारदा नहर में मंगलवार दोपहर दोस्तों के साथ नहर में नहाते समय गहरे पानी चले जाने से युवक डूब गया। आननफानन उसे बाहर निकाला गया। लेकिन काफी देर हो चुकी थी। मियागंज सीएचसी के डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के सेलापुर गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज पुत्र कल्लू राम मंगलवार सुबह अपनी बहन कुसुमा की ससुराल खेवरई गांव आया था। दोपहर में गांव के कुछ युवकों के साथ वह शारदा नहर में नहाने चला गया। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा। यह भी पढ़ें- मछली पकड़े गया युवक देवा नदी में डूबा, मौत साथियों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में समा चुका था। घटना की सूचना मिलते...