प्रयागराज, सितम्बर 7 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। छिवकी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन के आउटर के पास एक 23 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। साथ रहे युवकों ने हादसे की जानकारी जीआरपी को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पृथ्वीपुर, पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश का रहने वाले विनोद सिंह के 23 वर्षीय बेटे राजू तोमर अपने दोस्त आकाश समेत अन्य साथियों के साथ ट्रेन संख्या 12505 से इटावा जा रहा था। शाम करीब 4:45 बजे हावड़ा रूट पर ट्रेन छिवकी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन के पास आउटर पर रुकी थी। तभी राजू और अन्य सामान लेने नीचे उतर गए। ट्रेन चलने लगी तो राजू को छोड़कर उसके सभी साथी ट्रेन में चढ़ गए। इसी दौरान वह दूसरी लाइन से जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस को देख नहीं पाया और उसकी  चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो ...