चित्रकूट, अप्रैल 22 -- चित्रकूट, संवाददाता। बहिल पुरवा थाना क्षेत्र के रुखमा बुजुर्ग गांव के मजरा खांच में छह दिन पहले दोस्तों के साथ शराब पार्टी के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक ने इलाज के दौरान प्रयागराज में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद प्रयागराज से लौटे परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को सुबह एसपी कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग में शव रखकर जमकर हंगामा काटा। परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने मारपीट कर छत से फेंक दिया। मरणासन्न स्थिति में युवक को स्कूल के पीछे पड़ा पाया गया है।खांच निवासी शिवऔतार का 19 वर्षीय बेटा मनोज कुमार पिछले 16 अप्रैल की शाम करीब सात बजे घरेलू सामान लेने दुकान गया था। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता के पिता की निर्मम हत्या, मुंह में कागज ठूंसकर आंखें भी फोड़ीं, फूटा लोगों का आक्रोश रास्ते में ...