श्रावस्ती, मार्च 27 -- श्रावस्ती, संवाददाता। चार दोस्त एक साथ राप्ती नदी में नहाने गए थे। गहरे पानी में चले जाने से चारो डूबने लगे। इस पर पास में मौजूद एक ग्रामीण ने नदी में कूद कर तीन को बाहर निकाल लिया। जबकि एक किशोर नदी में डूबकर लापता हो गया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सेहनिया गांव निवासी गौतम मिश्रा (13) पुत्र शिव कुमार शुक्रवार को पास के ही चकिया पुरवा गांव के पास राप्ती नदी में नहाने गया था। उसके साथ इसी गांव निवासी उसके तीन अन्य दोस्त नवीन मिश्रा (15) पुत्र पिंटू, पुत्तू (14) पुत्र विनोद कुमार व अनुज (14) पुत्र पंचमलाल यादव भी मौजूद थे। राप्ती नदी पर पहुंच कर चारों नहाने के लिए नदी में उतर गए। नहाते समय अचानक चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस दौरान पास में ही काम कर रहे गांव निवासी निजामुद्दीन ने चारों को नदी में डूबते देख...