दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए 12 साल के लड़के को खींच ले गया मगरमच्छ, दूसरे दिन मिला सिर, धड़ गायब
लखीमपुर खीरी, जुलाई 17 -- Lakhimpur kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में सनसनीज मामला सामने आया है। यहां नदी में नहा रहे एक लड़के को मगरमच्छ खींच ले गया। घटना के दूसरे दिन चौका नदी सकेथू पुल के पास डूबे बालक का सिर बरामद हुआ है। उसके धड़ का कोई सुराग नहीं लगा है। नदी में उसके धड़ की तलाश जारी है। बालक का सिर बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बरामद क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खीरी थाना क्षेत्र के गांव रौली निवासी 12 वर्षीय अनिकेत पुत्र रमेश बुधवार को चौका नदी में सकेथू पुल के पास बाकी बच्चों के साथ नहाने गया था। ग्रामीणों के अनुसार यहां पर बड़ी संख्या में मगरमच्छ है। बताया जाता है कि नहाते समय उसे मगरमच्छ खींच ले गया। किसी तरह घटना की जानकारी ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.