नई दिल्ली, जून 2 -- पहाड़ों पर सुकून खोजने जा रहे हैं तो कुल्लू-मनाली का वहीं जाना पहचाना रूट छोड़कर अपनी गाड़ी को थोड़ा टर्न दें। और कुल्ली जिले में बसे इस छोटे से गांव पहुंच जाएं। जहां की खूबसूरती की तुलना स्विट्जरलैंड से की जाती है। ऊंचे पहाड़ों पर अभी भी टूरिस्ट की संख्या बाकी जगहों के मुकाबले कम हैं। साथ ही यहां के नजारे इतने दिलचस्प हैं कि पूरा घूमने के लिए 3 दिन भी कम पड़ जाएंगे। तो चलिए जानें कहां पर है शांघड़ और घूमने की दिलचस्प जगहें।दिल्ली से कैसे पहुंचे दिल्ली से शानगढ़ या शांघड़ जाना बहुत मुश्किल नहीं है। अगर आप डायरेक्ट कैब या टैक्सी करके जाते हैं तो पूरे 500 किमी दूरी होगी। वहीं अगर बस से जाते हैं तो कश्मीरी गेट से बस करें और हिमाचल ले जाने वाली ये बस आपको सैंज वैली तक ले जाएगी। जहां से आपको 40 किमी दूर बसे इस गांव तक जाने ...