गुड़गांव, मई 9 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में तीन दोस्तों ने मिलकर एक युवक बेरहमी से पीटा। घायल अवस्था में उसे नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में भर्ती करवाया गया। वहां से जयपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। सेक्टर-40 थाने में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मूलरूप से राजस्थान के करौली जिले के नरेश बैरवा सैनी खेड़ा गांव में किराये पर रहकर मजदूरी करता था। 29 अप्रैल की रात नरेश अपने साथी गहलौद कुमार बैरवा, विक्रम और हेमराज के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों आरोपियों ने नरेश के साथ बुरी तरह मारपीट की।नरेश की हालत बिगड़ने पर उसके रिश्तेदार सियाराम ने पहले सेक्टर-10 गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल म...