मेरठ, जून 10 -- दौराला थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के दोस्ती से इंकार करने पर तीन युवकों ने सोशल मीडिया पर युवती का फोटो वायरल कर दिया। फोटो वायरल होने से मानसिक रूप से परेशान होकर युवती परिजनों संग थाने पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाने पर दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि पड़ोसी आकिब ने उसका फोटो गलत नीयत से इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। आकिब ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से उसका फोटो वायरल किया। साथ ही साहिल और कैफ ने उस पर बातचीत और दोस्ती करने का दबाव बनाया। दोनों उसके मोबाइल पर कॉल कर लगातार परेशान कर रहे है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी आकिब, साहिल और कैफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ...