श्रीनगर, सितम्बर 9 -- भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने हाल ही में संसद के मॉनसून सत्र में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को वैधानिक संरक्षण देने के लिए 'राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में पारित किया था। अब भाजपा के इस दांव से जम्मू कश्मीर के सत्तारूढ़ गठबंधन में तनाव और दरार उत्पन्न हो गया है। दरअसल, वहां 'वंदे मातरम्' के पूर्ण गायन को लेकर दोनों दलों के बीच तनाव पैदा हो गया है। एक आधिकारिक कार्यक्रम में पूरे राष्ट्रगीत के गायन को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने बुधवार को अपनी सहयोगी कांग्रेस पर निशाना साधा। NC ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम में पूरे राष्ट्रगीत का गायन एक 'वैधानिक दायित्व' है, हालांकि किसी को भी इसे गाने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। यह विवाद तब शुरू हुआ जब सोमवार को 'इं...