मुंगेर, फरवरी 28 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बिहार पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देश पर बीते 22 फरवरी से चल रहे पुलिस सप्ताह समारोहपूर्वक शुक्रवार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसफ) 9 जमालपुर के मैदान में दोस्ताना फुटबॉल मैच के साथ ही संपन्न हुआ। फुटबॉल मैच में एलेवन स्टार जमालपुर बनाम एनसी बरदह के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें जमालपुर ने बरदह को 2 गोल पराजित कर कप पर अपना कब्जा जमा लिया। इधर, रेल जिला जमालपुर के एसआरपी सह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसफ) 9 जमालपुर के समादेष्टा विद्या सागर ने विजेता टीम को कप देकर पुरस्कृत किया। वहीं 100 मीटर दौड़ में प्रथम रंजीत कुमार, द्वितीय नागेंद्र कुमार, तृतीय अजय कुमार रहे। वहीं 100 मीटर महिला दौड़ में प्रथम जमुई की अंजनी, द्वितीय खगड़िया की प्रीति, तृतीय जमुई की अनिता रही, 200 मीटर दौड़ में प्रथम खगड़िया की प्र...