आदित्यपुर, मई 30 -- गम्हरिया। दोस्ताना कर्ज लेकर वापस नहीं करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर कुर्की जब्ती की गई। यह मामला गम्हरिया थानांतर्गत छोटा गम्हरिया का है। जानकारी के अनुसार छोटा गम्हरिया निवासी सच्चिदानंद प्रसाद सिंह से सुदीप्तो चौधरी उर्फ बाबू चौधरी ने 2007 में 5 लाख रुपए दोस्ताना कर्ज लिया था। इसके बाद सुदीप्तो चौधरी ने सच्चिदानंद सिंह को कुछ रुपये लौटाए। बाकी रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। सिंह ने रूपये की रिकवरी के लिए 2010 में न्यायालय में केस किया था। 2015 में न्यायालय ने सच्चिदानंद प्रसाद सिंह के पक्ष में फैसला सुनाया और सुदीप्तो चौधरी को 6% ब्याज के साथ रुपया लौटाने का निर्देश दिया। इसके बावजूद सुदीप्तो चौधरी ने रुपये नहीं लौटाए। इसके बाद सच्चिदानंद प्रसाद सिंह ने 2023 में पुनः एक्जीक्यूशन केस (19/23) किया।...