सुल्तानपुर, मार्च 19 -- दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बे के ब्लॉक फीडर से संचालित बभनइया मोहल्ले में बुधवार रात एक फेस की बिजली का वोल्टेज अचानक कम हो गया। इसके साथ ही लगातार वोल्टेज घटने-बढ़ने लगा, जिससे मोहल्लेवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कम वोल्टेज के कारण घरों में लगे बिजली से चलने वाले उपकरण सही से काम नहीं कर पा रहे थे। घरों में पंखे और अन्य उपकरण बंद जैसे हो गए, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। सूचना के बाद बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह करीब 12 घंटे बाद खराबी को दुरुस्त किया, तब जाकर आपूर्ति सामान्य हो सकी। इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.