सुल्तानपुर, दिसम्बर 17 -- दोस्तपुर, संवाददाता। स्थानीय कस्बे समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास दर्जनों अवैध पैथोलॉजी एवं जांच केंद्र संचालित हो रहे हैं। जो खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कई सेंटर सैंपल कलेक्शन सेंटर की आड़ में खून सहित अन्य पैथोलॉजिकल जांच कर रहे हैं। जबकि नियमानुसार संचालन के लिए पैथोलॉजिस्ट अथवा चिकित्सक की डिग्री के साथ पंजीकरण अनिवार्य है। कुछ माह पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायतों के आधार पर बिना पंजीकरण संचालित कुछ पैथोलॉजी सेंटरों को सील कर बंद कराया था। उस दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पंजीकरण होने तक इन सेंटरों को पुनः संचालित नहीं किया जाएगा, लेकिन विभागीय ढिलाई के चलते कुछ ही समय बाद सभी सेंटर दोबारा खुल गए। वर्तमान स्थिति यह है कि दोस्तपुर कस्बे में करीब...