दोषी राकेश ने शव के पास रखा खुद का आधार कार्ड व बीमा पॉलिसी
आगरा, जुलाई 25 -- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने राजेंद्र उर्फ कलुआ की हत्या में दोषी पाए जाने पर राकेश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वह अपने दोस्त राजेंद्र की हत्या करके खुद को मृत दिखाना चाहता था। इसलिए उसने राजेंद्र के शव के पास अपना आधार कार्ड व बीमा की पॉलिसी छोड़ दी। भाई राजीव ने षडयंत्र के तहत शव शिनाख्त भी राकेश के रूप में कर ली। दोस्त की हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले राकेश नोडए में पत्नी व दो बच्चों की हत्या के मामले में भी आरोपी है। पुलिस के अनुसार अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव नौगंवा के रहने वाले राजीव कुमार ने ढोलना पुलिस को तहरीर दी कि उसका भाई राकेश कुमार गौतमबुद्ध नगर में रहता है। उसने गौतमबुद्ध नगर के थाना बिसरावं में पत्नी व दो बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराई। राजीव के अनुसार राकेश अपने दोस्त राजेंद्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.