बहराइच, जून 23 -- भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ब्राह्मण एकता परिषद ने सौंपा ज्ञापन बहराइच, संवाददाता। न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान बिहार में भरत तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- दोषी या निर्दोष होने का निर्णय अदालत करती है न कि बंदूक की गोलीब्राह्मण एकता परिषद की प्रमुख बातें प्रदेश अध्यक्ष पंडित दीपक त्रिवेदी ने कहा कि आम नागरिक एक ही प्रश्न पूछ रहा है क्या किसी भी नागरिक को न्यायालय पहुंचने से पहले ही मौत के हवाले कर दिया जाएगा, या फिर संविधान सर्वोच्च रहेगा? राष्ट्रीय विकल्प मोर्च...